बॉलीवुड

Tribhanga Trailer: काजोल की नई फिल्म त्रिभंगा का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिल को छू लेने वाली कहानी

इस फिल्म में काजोल के साथ मिथिला पालकर, तनवी आजमी और कुणाल कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म के ट्रेलर को देख पता चलता है कि ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है.

Tribhanga Trailer: काजोल की नई फिल्म त्रिभंगा का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिल को छू लेने वाली कहानी
त्रिभंगा ट्रेलर (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाने को बेकरार हैं. इस बार काजोल का जलवा दिखाई देगा उनकी नई फिल्म त्रिभंगा (Tribhanga) से. जिसका कुछ दिन पर टीजर सामने आया था. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में अब इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है. जिसमें काजोल एक बार फिर अपनी एक्टिंग से इम्प्रेस कर सकती हैं. फिल्म के इस ट्रेलर को अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कोई भी परफेक्ट नहीं होता. इस फिल्म को 15 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

इस फिल्म में काजोल के साथ मिथिला पालकर, तनवी आजमी और कुणाल कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म के ट्रेलर को देख पता चलता है कि ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है. जिसे रेणुका शहाणे ने डायरेक्ट किया है. जबकि अजय देवगन ने इसे को प्रोड्यूस भी किया है.

आपको बता दे कि रेणुका ने इस फिल्म का ऐलान साल 2018 में ही कर दिया था. जबकि फिल्म की शूटिंग साल 2019 से शुरू हुई थी. इस फिल्म से काजोल एक लंबे समय के बाद बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने जा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2021 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).