बॉलीवुड

Akshay Kumar ने रिलीज किया अपने एक्शन गेम FAU-G का एंथम सॉन्ग, देखें ये दमदार Video

अक्षय कुमार ने आज अपने फौजी (FAU-G Fearless and United Guards) का एंथम सॉन्ग रिलीज कर दिया है. फौजी का ये गाना देशभक्ति और जज्बे से भरा हुआ है.

Akshay Kumar ने रिलीज किया अपने एक्शन गेम FAU-G का एंथम सॉन्ग, देखें ये दमदार Video
अक्षय कुमार ने रिलीज किया अपने एक्शन गेम फौजी का एंथम सॉन्ग (Photo Credits: Instagram)

Akshay Kumar FAU-G Theme Song: अक्षय कुमार ने आज अपने फौजी (FAU-G Fearless and United Guards) का एंथम सॉन्ग रिलीज कर दिया है. फौजी का ये गाना देशभक्ति और जज्बे से भरा हुआ है. अक्षय और उनकी टीम इसपर बीते काफी समय से काम कर रही थी जिसके बाद आज उन्होंने अपने फैंस के बीच इसे रिलीज कर दिया.

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फौजी एंथम सॉन्ग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "फौजी एंथम. भले ही ये प्रॉब्लम किसी देश का हो या बॉर्डर...ये भारत के वीर हमेशा से मजबूती से खड़े रहते हैं. ये निडर हैं और एकजुट सुरक्षाकर्मी हैं, हमारे फौजी! देखें ये एंथम. अभी प्री-रजिस्टर करें."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

ये भी पढ़ें: FAU-G after PUBG! पब्जी बैन होने के बाद अक्षय कुमार ले आए फौ-जी गेम

अक्षय कुमार द्वारा शेयर किया गया फौजी एंथम इंटरनेट पर काफी हिट हो चूका है. सोशल मीडिया पर आते ही ये वायरल हो चला है और इसे अब तक 4 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. बात करें वर्कफ्रंट की तो अक्षय जल्द फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगे.

इसके अलावा उनकी फिल्म 'बच्चन पांडे' को लेकर भी काम जारी है. इसी के साथ अक्षय फिल्म 'रामसेतु' को लेकर भी तैयारियों में जुटे हुए हैं. अक्षय के प्रोजेक्ट्स की कतार से भी पता चलता है कि ये वर्ष भी उनके लिए काफी व्यस्तता से भरा होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).