राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने की रामनवमी और रमजान की चर्चा, दिया कोरोना से निपटने का मंत्र
राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने रामनवमी और रमजान की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि आज नवरात्रि का आखिरी दिन है. कल रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का यही संदेश है कि हम मर्यादाओं का पालन करें. कोरोना के इस संकट काल में कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन शत-प्रतिशत करिए. 'दवाई भी, कड़ाई भी' इस मंत्र को कभी भी भूलना नहीं है. ये मंत्र जरूरी है, वैक्सीन के बाद भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने का भी आज सातवां दिन है. रमजान हमें धैर्य, आत्म-संयम और अनुशासन की सीख देता है.