Varun Dhawan और Kriti Sanon ने फिल्म Bhediya के सेट से खास वीडियो किया शेयर, शेड्यूल हुआ खत्म
वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) पिछले काफी समय से अपनी फिल्म भेड़िया (Bhediya) की शूटिंग में बिजी हैं. लेकिन अरुणाचल प्रदेश में इनकी फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है. ऐसे में वरुण और कृति ने एक खास वीडियो शेयर करके फैंस को ट्रीट दिया है. जिसे देखने के बाद फैंस खुशी से फुले नहीं समां रहे हैं. इस वीडियो में वरुण और कृति जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों कार से लेकर तालाब के किनारे तक पोज देते नजर आ रहे हैं. कृति सेनन ने इस वीडियो अरुणाचल ट्रेवल सीरीज नाम दिया है.
इस वीडियो को शेयर करते हुए कृति ने लिखा कि हम इस महामारी के समय में हमने इतनी आसानी से शेड्यूल पूरा कर लिया. शुक्रिया अरुणाचल प्रदेश कोरोना मुक्त होने के लिए और अधिकारीयों के इतने मददगार होने के लिए.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि वरुण धवन ने भी इस फिल्म के सेट से कई वीडियो शेयर किए हैं. जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया. ऐसे में अब इस वीडियो को भी काफी पसंद किया जा रहा है.
वैसे आपको बता दे कि कृति सेनन के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. वो प्रभास और सैफ अली खान की मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष का हिस्सा बनने वाली हैं. इसके साथ ही वो हम दो हमारे दो, बच्चन पांडे और गणपत में नजर आने वाली हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

