90's की ये खूबसूरत अभिनेत्री को था संजय दत्त पर क्रश, घर में लगाए रखे थे उनके पोस्टर्स
संजय दत्त के फैंस की तादाद भी लाखों में थी और देश-विदेश में लोग उन्हें पसंद करते थे. 90 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच संजय दत्त काफी लोकप्रिय थे और पसंद किये जाते थे.
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का जीवन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. यही वजह है राजकुमार हिरानी ने उनके जीवन पर बायोपिक फिल्म (संजू) भी रिलीज की जिसमें रणबीर कपूर ने उनका मुख्य किरदार निभाया था. ड्रग्स से लेकर गर्लफ्रेंड्स तक, संजय दत्त (Sanjay Dutt) के जीवन के कई अनसुने किस्सों को इस फिल्म में पेश किया गया था. ये बता तो सभी जानते हैं कि संजय दत्त अपने समय के सबसे चर्चित और सफल कलाकारों में से एक रहे हैं.
संजय के फैंस की तादाद भी लाखों में थी और देश-विदेश में लोग उन्हें पसंद करते थे. 90 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच संजय दत्त काफी लोकप्रिय थे और पसंद किये जाते थे. उन्हीं में से एक थी एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) जो संजू बाबा को अपना क्रश मानती थी. इस बात की खुद रवीना ने अपने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया है.

एक्ट्रेस ने बताया था कि अपने शुरूआती दिनों में वो संजय को इस कदर पसंद करती थी कि उन्होंने अपने रूम की दिवार पर उनकी फोटोज लगा रखी थी. फिल्म शब' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान रवीना ने इन बातों का खुलासा किया था.

उन्होंने कहा था, "कक्षा 9वीं और 10वीं के दौरान संजय दत्त मेरे क्रश थे. मैंने संजू के साथ 7 पिक्चरें की हैं. तो उनके साथ काम करने के दौरान मैं घबरा जाती थी और बोलने में गड़बड़ हो जाती थी क्योंकि मुझे यकीन नहीं होता था कि जो पोस्टर्स मैंने अपने रूम में लगाए थे संजू के आज उनके साथ ही काम करने का मौका मिला है."
रवीना ने आगे कहा, "संजू मेरे बहुत बड़े क्रश थे. हालांकि व्यक्त के साथ चीजें बदलती है और आप आगे बढ़ते हैं जिंदगी में." बता दें कि संजय दत्त और रवीना टंडन जल्द ही फिल्म 'केजीएफ 2' में साथ नजर आएंगे. फिल्म में प्रकाश राज और साउथ सुपरस्टार यश भी दिखाई देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

