पिता के निधन के बाद कश्मीर से लौटीं एक्ट्रेस Hina Khan, एअरपोर्ट पर इस हाल में आई नजर
पैपराजी ने हिना खान को मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट किया. इस दौरान हिना के चेहरे पर मौजूद दर्द साफ़ नजर आ रहा था. एअरपोर्ट से बाहर निकलते ही वो सीधे अपनी कार में बैठ गई.
टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के लिए आज का दिन बेहद ही मुश्किल भरा है. हिना के पिता का आज यानी 20 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया. इस खबर को सुनने के बाद हिना खान कश्मीर से मुंबई लौट चुकी हैं. हिना कश्मीर (Kashmir) में शूटिंग के पहुंची थी. लेकिन पिता के अचानक निधन की खबर के बाद हिना के पैरों तले से जमीन खिसक गई. जिसके बाद वो सीधे मुंबई लौट आई है. पैपराजी ने हिना खान को मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट किया. इस दौरान हिना के चेहरे पर मौजूद दर्द साफ़ नजर आ रहा था. एअरपोर्ट से बाहर निकलते ही वो सीधे अपनी कार में बैठ गई.
हिना खान अपने पिता के काफी करीब थी. वो उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहती थी. ऐसे में पिता की निधन की खबर से एक्ट्रेस को बड़ा झटका लगा है. एअरपोर्ट पर हिना खान ने खुद को पूरी तरह ढक रखा था.



हिना खान कश्मीर में शाहिर शेख के साथ अपने नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी. जिसके सेट से दोनों की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है. लेकिन अब पिता के निधन के बाद हिना घर लौट आई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

