बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला को दी 3 बच्चों के गर्भपात की इजाजत, 24 हफ्ते का गर्भ गिराने का देश में पहला मामला
बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक महिला को ट्रिपल प्रेग्नेंसी का गर्भपात कराने की अनुमति दी है. दरअसल, 41 साल की महिला के गर्भ में तीन बच्चे पल रहे हैं. महिला ने बंबई हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर गर्भपात की अनुमति मांगी क्योंकि केवल एक भ्रूण स्वस्थ था. इस बीच, जेजे अस्पताल की पैनल की सिफारिश के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को महिला को 24 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दी.