Sapna Choudhary का लॉकडाउन में भी बरकार है जलवा, स्टेज शो बंद है तो घर पर ही सजा दी डांस की महफिल, देखें Video
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस से लोगों के बीच भरपूर जलवा बिखेरती नजर आती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक फोटोज और वीडियोज पोस्ट करके अपने फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं.
Sapna Choudhary Dance Videos: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस से लोगों के बीच भरपूर जलवा बिखेरती नजर आती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक फोटोज और वीडियोज पोस्ट करके अपने फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं. इंटरनेट पर सपना के डांस वीडियो का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है और उनकी एक झलक पाने को भी लोग बेताब रहते हैं. वो भी अपने चाहनेवालों को निराश नहीं करती और उनके बीच अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को पोस्ट करके उन्हें एंटरटेन करती हैं.
लॉकडाउन के चलते सपना के डांस शोज भी वर्तमान में बंद पड़े हुए हैं लेकिन सपना ने अपने फैंस का एंटरटेनमेंट कम नहीं होने दिया. हरयाणवी डांसर ने घर पर अपने डांस से मानों महफिल सजा दी. सपना ने आज इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो काला सूट पहनकर अपने गजब के अंदाज में डांस करती नजर आईं.
View this post on Instagram
वीडियो को पोस्ट करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा, "बचपन में किस किस ने स्लेट खाई है. धन्यवाद." सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों लोग देख रहे हैं और उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
सपना अपने इस वीडियो में हमेशा की तरह अपने लटकों-झटकों से अपने चाहनेवालों का मनोरंजन करती नजर आ रही हैं. ये वीडियो फैंस के बीच भी काफी चर्चा में आ गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2021 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

