Mumbai Rains Landslide: मुंबई में भारी बारिश से तीन बड़े हादसे, अब तक 25 लोगों की मौत, कई घायल
मुंबई के तीन अलग-अलग इलाकों में हुए भूस्खलन से अब तक 25 लोगों की मारे जाने की खबर है. पहला हादसा चेंबूर में हुआ. जहां पहाड़ की मिट्टी खिसने से दिवार ढह गई और इससे कई घर चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई. वहीं विक्रोली में दूसरा बड़ा हादसा हुआ जहां भूस्खलन से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि भांडुप में भी दीवार ढहने से एक शख्स मौत होने की खबर है.