जब दबंग Salman Khan से भिड़ गई प्रियंका चोपड़ा, चली गई थी फिल्म को छोड़कर
कई सालो तक हॉलीवुड में काम करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने जब इंडिया में वापसी की सोची तो उन्होंने सलमान खान की फिल्म भारत को चुना. लेकिन फिर इस फिल्म को करने से उन्होंने मना कर दिया. ये जानते हुए कि सलमान इस फैसले से नाराज हो सकते हैं
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके इस जन्मदिन के मौके पर तमाम दोस्त और फैंस बधाई दे रहे हैं. फ़िलहाल प्रियंका लंदन में हैं जहां वो अपने नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं. दरअसल प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने देश से लेकर विदेश तक में अपनी मेहनत के दम पर नाम बनाया है. वो उन्ही फिल्मों को चूज करती हैं जिनपर उन्हें भरोसा होता है. फिर चाहे उनके इस फैसले से कोई नाराज ही क्यों ना हो जाए. दबंग सलमान खान इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं. जिनकी फिल्म भारत को साइन करने के बाद प्रियंका ना कह दिया था. जिससे उनके और सलमान के बीच जमकर तनातनी देखने को मिली थी.
दरअसल कई सालो तक हॉलीवुड में काम करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने जब इंडिया में वापसी की सोची तो उन्होंने सलमान खान की फिल्म भारत को चुना. लेकिन फिर इस फिल्म को करने से उन्होंने मना कर दिया. ये जानते हुए कि सलमान इस फैसले से नाराज हो सकते हैं जो हुए भी लेकिन प्रियंका ने भारत को अपने लिए सही कमबैक नहीं माना. जिसकी जगह उन्होंने फरहान अख्तर के साथ द स्काई इज पिंक को चुना. इस फिल्म में प्रियंका का रोल काफी अहम था और कहानी भी दिल छू लेने वाली थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाका तो नहीं कर पाई लेकिन क्रिटिक्स ने इस खूब सराहा.
प्रियंका चोपड़ा का बिंदास अंदाज बताता है कि कड़ी मेहनत मजबूत फैसले लेने के चलते ही आज वो उस मुकाम पर पहुंच सकी है. जहां बॉलीवुड की दूसरी कोई एक्ट्रेस नहीं पहुंच पाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2021 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

