बॉलीवुड

राम तेरी गंगा मैली की एक्ट्रेस Mandakini एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर करने जा रही हैं वापसी, जल्द कर सकती हैं बड़ा ऐलान

खबर के मुताबिक मंदाकिनी एक बार फिर कमबैक करने के बारे में सोच रही हैं. इसके लिए वो स्क्रिप्ट पढ़ रही है और जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकती हैं.

राम तेरी गंगा मैली की एक्ट्रेस Mandakini एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर करने जा रही हैं वापसी, जल्द कर सकती हैं बड़ा ऐलान
मंदाकिनी (Image Credit: Instagram)

फिल्म राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) आज भले ही फिल्मों में नजर ना आती हो लेकिन आज भी उनकी अच्छी खास फैन फॉलोविंग है. ऐसे में अब जो खबर सामने आ रही है वो मंदाकिनी के चाहनेवालों को खुश कर देगी. दरअसल एक्ट्रेस अब एक बार फिर फिल्मों में कमाल करती दिखाई दे सकती हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक मंदाकिनी एक बार फिर कमबैक करने के बारे में सोच रही हैं. इसके लिए वो स्क्रिप्ट पढ़ रही है और जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकती हैं.

इस बारे में मंदाकिनी के मैनेजर बाबूभाई थीबा ने ईटाइम्स से बात की और बताया कि मंदाकिनी जरूर से कमबैक करेंगी. वो फिलहाल स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं. वो किसी फिल्म या वेब शो में नजर आ सकती हैं लेकिन वो एक सेंट्रल रोल करना चाहती हैं. जिस बारे में वो मीडिया से भी बातें करेंगी लेकिन चीजें एक बार फाइनल हो जाए पहले.

दरअसल मंदाकिनी को एक बार फिर कमबैक के लिए उनके भाई भानु से सजेस्ट किया. दरअसल दोनों दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता के एक पंडाल में पहुंचे थे. जहां लोगों मंदाकिनी पर जमकर प्यार बरसाया. लोगों के बीच उनकी इस पॉपुलारिटी को देखने के बाद भानु ने मंदाकिनी को दोबारा वापसी की सलाह दी. दरअसल मंदाकिनी को छोटे परदे के सीरियल छोटी सरदारनी के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया और अनीता राज का नाम आगे कर दिया था

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2021 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).