बॉलीवुड

गोवा के बाद मुंबई में भी साथ साथ स्पॉट हुए Kim Sharma और Leander Peas, क्या शुरू हो गई है नई लव स्टोरी?

लिएंडर और किम को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में किम और लिएंडर खुश होते दिखाई दे रहे हैं. लिएंडर जहां ब्लैक टीशर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आ रहे हैं वहीं किम शर्मा यलो कलर की टॉप पहने दिखाई दे रही हैं.

गोवा के बाद मुंबई में भी साथ साथ स्पॉट हुए Kim Sharma और Leander Peas, क्या शुरू हो गई है नई लव स्टोरी?
एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस स्टार लिएंडर पेस (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) और टेनिस स्टार लिएंडर पेस (Leander Peas) को हाल ही में साथ साथ गोवा में वेकेशन मानते हुए स्पॉट किया गया था. जिसके बाद दोनों के बीच रोमांस की खबरें सुर्ख़ियों में आ गई. हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है. ऐसे में अब ये दोनों एक बार फिर साथ साथ स्पॉट हुए हैं.

लिएंडर और किम को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में किम और लिएंडर खुश होते दिखाई दे रहे हैं. लिएंडर जहां ब्लैक टीशर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आ रहे हैं वहीं किम शर्मा यलो कलर की टॉप पहने दिखाई दे रही हैं. दोनों कार में बैठते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की ये तस्वीरें अब जमकर वायरल हो रही है.

आपको बता दे कि किम शर्मा और लिएंडर पेस दोनों का नाम किसी ना किसी से जुड़ता रहा है. किम जहां पहले हर्षवर्धन राणे के साथ रिलेशन में थी वहीं लिएंडर पेस संजय दत्त की पूर्व पत्नी रिया पिल्लई के साथ रिलेशन में रह चुके हैं. ऐसे में देखना होगा कि किम और लिएंडर कब खुलकर अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2021 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).