टीवी

Rahul Vaidya की शादी में बेस्ट फ्रेंड Aly Goni ने की जूतों की रक्षा, वीडियो आया सामने

शादी में अली राहुल के जूते की रक्षा करते दिखाई दिए. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में अली अपने हाथों में जूते थामे दिखाई दे रहे हैं.

Rahul Vaidya की शादी में बेस्ट फ्रेंड Aly Goni ने की जूतों की रक्षा, वीडियो आया सामने
राहुल वैद्य और अली गोनी (Image Credit: Instagram)

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) अब हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो चुके हैं. दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में बड़े ही धूमधाम के साथ शादी रचा ली है. इस शादी में अली गोनी राहुल के बेस्ट फ्रेंड बनकर पहुंचे थे. ऐसे में उन्होंने बेस्ट फ्रेंड वाला फर्ज भी निभाया. क्योंकि शादी में अली राहुल के जूते की रक्षा करते दिखाई दिए. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में अली अपने हाथों में जूते थामे दिखाई दे रहे हैं. जो दिखाता है कि अली राहुल के कितने अच्छे दोस्त हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राहुल और दिशा की केमिस्ट्री तो देखने को मिल रही है. लेकिन अब इस वीडियो के बाद अली और राहुल बॉन्डिंग देखते बन रही है. आप भी देखिए ये वीडियो.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wonder Woman (@celebdiary1)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wonder Woman (@celebdiary1)

आपको बता दे कि राहुल वैद्य और अली गोनी की दोस्ती बिग बॉस 14 में हुई. शो के दौरान दोनों के बीच की बॉन्डिंग बढ़ती चली गई. शो में दोनों एक दूसरे के काफी करीबी बन गए. टास्क से लेकर हर बातचीत में दोनों साथ साथ होते थे. जिसे देखकर घर वाले भी काफी हैरान रह जाते थे. दोनों की ये बॉन्डिंग घर के बाहर भी देखने को मिल रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2021 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).