Monalisa Hot Photos: भोजपुरी हिरोइन मोनालिसा ने हॉट अंदाज में बुक पढ़ते हुए फोटो की शेयर, Viral हुआ कातिलाना लुक
मोनालिसा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस पहने हैं. बेड पर लेटकर बुक पढ़ती मोनालिसा का ये अंदाज अब फैंस पर कहर ढाता दिखाई दे रहा है.
भोजपुरी फिल्मों की सबसे हसीन एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं. उनका ग्लैमरस अवतार फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं तो वहीं मोनालिसा भी अपनी हटके अदाएं दिखाने से पीछे नहीं रहती हैं. वैसे तो मोनालिसा आए दिन अपनी नई नई तस्वीरें शेयर करते रहती हैं. जिसे मोनालिसा के फैंस भी खूब पसंद करते हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी कातिल अदाओं से भरी तस्वीरें शेयर की है. जिसे देखने के बाद किसी के भी होश उड़ जाए.
दरअसल मोनालिसा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस पहने हैं. बेड पर लेटकर बुक पढ़ती मोनालिसा का ये अंदाज अब फैंस पर कहर ढाता दिखाई दे रहा है. मोनालिसा ने एक बाद एक कई तस्वीरें शेयर की है. जिसे देखकर कोई भी उनका दीवाना बन जाए. इस फोटो को शेयर करके मोनालिसा ने लिखा कि थोड़ी सी पढ़ाई भी एक थेरपी है जिसकी लोगों को जरूरत है कई बार.
View this post on Instagram
टीवी शो 'नजर 2' में डायन की भूमिका निभानेवाली मोनालिसा अक्सर अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती दिखाई देती हैं. इन दिनों उनका जलवा टीवी शो नमक इश्क का में देखने को मिल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2021 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

