Sapna Choudhary ने साड़ी पहनकर खेत में किया डांस, सनी देओल के गाने पर जमकर झूमी
सपना चौधरी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बेहद ही मजेदार वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो खेत में डांस करती दिखाई दे रही हैं. सपना चौधरी का ये देशी अवतार सभी को बेहद पसंद आ रहा है.
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस से स्टेज पर आग लगाने का हुनर बखूबी जानती हैं. इस कोरोना काल में भले ही सपना चौधरी का जलवा स्टेज पर ना देखने को मिल रहा है. लेकिन सोशल मीडिया पर सपना खूब एक्टिव है. वो फैंस को आए दिन नए नए अवतार से रिझाती रहती हैं. कभी साड़ी पहनकर तो कभी शूट सलवार में सपना का मस्त मस्त अंदाज उनके चाहनेवालों को खूब पसंद आता है. तो वहीं सपना चौधरी भी आए दिन अपना नया नया अवतार दिखाती रहती हैं. जाहिर है सपना के फैंस के लिए उनका ये रूप भी किसी ट्रीट से कम नहीं है.
ऐसे में अब सपना चौधरी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बेहद ही मजेदार वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो खेत में डांस करती दिखाई दे रही हैं. सपना चौधरी का ये देशी अवतार सभी को बेहद पसंद आ रहा है. साड़ी पहनकर सनी देओल की फिल्म गद्दर के गाने पर नाचती सपना चौधरी का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.
View this post on Instagram
सपना चौधरी अपनी डांस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो सपना चौधरी एंड टीवी के क्राइम शो मौका-ए-वारदात में रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ शो होस्ट करती नजर आ रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2021 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

