कश्मीर का हाल भी हो जाएगा गाजा जैसा... फारूक अब्दुल्ला बोले- भारत-पाकिस्तान बातचीत से हल करें मसला
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, अगर हम बातचीत से कोई समाधान नहीं ढूंढते हैं तो हमारा हाल भी गाजा और फिलिस्तीन जैसा ही होगा, जहां इजराइल लगातार 81 दिन से बमबारी कर रहा है. अब्दुल्ला पिछले हफ्ते पुंछ में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र कर रहे थे.