मनोरंजन

Salaar Worldwide Box Office Collection Day 6: वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है प्रभास की धमाकेदार फिल्म 'सलार', 6 दिनों में किया 500 करोड़ का कारोबार

प्रभास और प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सलार' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर ने महज 6 ही दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Salaar Worldwide Box Office Collection Day 6: वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है प्रभास की धमाकेदार फिल्म 'सलार', 6 दिनों में किया 500 करोड़ का कारोबार
Hombale Films (Photo Credits: Twitter)

Salaar Worldwide Box Office Collection Day 6: प्रभास और प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सलार' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर ने महज 6 ही दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 'सलार' की सफलता के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं. प्रभास के शानदार एक्शन अभिनय और प्रशांत नील के निर्देशन को खूब सराहा जा रहा है. फिल्म का एक्शन सीक्वेंस, कहानी और संगीत दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इसके अलावा, बहुभाषी रिलीज ने भी फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. प्रशांत नील द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमुख भूमिका में हैं. Leo 2 Update: लोकेश कनगराज ने दिया 'लियो 2' से जुड़ा बड़ा अपडे, थलपति विजय के फैंस हुए एक्साइटेड (Watch Video)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).