देश

Jaipur Woman Ran Over By Car: जयपुर में रूह कंपा देने वाली घटना, पहले की पार्टी फिर दोस्तों पर चढ़ा दी कार, युवती की मौत | Video

जयपुर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक युवती पर कार चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई. हत्या का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है.

Jaipur Woman Ran Over By Car: जयपुर में रूह कंपा देने वाली घटना, पहले की पार्टी फिर दोस्तों पर चढ़ा दी कार, युवती की मौत | Video
Jaipur- Woman Ran Over By Car | X

जयपुर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक युवती पर कार चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई. हत्या का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है. लड़की क्लब से पार्टी करके निकली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने झगड़े के दौरान एक युवक और एक युवती को कुचल दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे जवाहर सर्किल थाना इलाके में हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद से मंगेश अरोड़ा नाम का आरोपी फरार है. 14 Year old Boy Dies of Heart Attack: जयपुर के स्कूल में हार्ट अटैक से 14 साल के बच्चे की मौत.

युवती की पहचान उमा सुथार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम मंगेश अरोरा बताया जा रहा है. हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि आरोपी किसी कहासुनी के बाद युवक और युवती को कार से कुचल देता है.

देखें Video:

आरोपियों की तलाश जारी

जवाहर सर्किल के पुलिस अधिकारी दलबीर सिंह फौजदार का कहना है, "आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों होटल में थे. उन दोनों ने वहां दोपहर का भोजन किया लेकिन एक पक्ष ने शराब पी ली और पूरी रात पार्टी की. सुबह करीब 5:30 बजे निकलते समय शिकायतकर्ता ने कहा कि उन लोगों ने उसके साथ महिला पर अपमानजनक टिप्पणी की. जब मामला बढ़ गया तो आरोपी ने कार से महिला को कुचल दिया और उसकी मौत हो गई. हम उनकी तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).