मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई, खालिस्तान समर्थक 'सिख फॉर जस्टिस' पर लगाया प्रतिबंध
खालिस्तान समर्थक समूह ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ की कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के कारण सरकार ने इस समूह पर बुधवार को प्रतिबंध लगा दिया. अमेरिका स्थित ‘द सिख्स फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) अपने अलगाववादी एजेंडे के तहत सिख जनमत संग्रह 2020 पर जोर देता है.बताना चाहते है कि इस संस्था को अमेरिका, कनाडा, और ब्रिटेन जैसे देशों जैसे देशों की नागरिकता वाले उग्र सिख चलाते हैं.