देश

पटना में 35 साल के शादीशुदा शख्स ने हैवानियत की हदें की पार, 12 साल की बच्ची का किया रेप

बिहार की राजधानी पटना में शर्मसार कर देने वाली एक घटना हुई है. दरअसल, पटना के राजीव नगर इलाके में 12 साल की बच्ची के साथ 35 साल के एक शादीशुदा शख्स ने रेप किया. परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पटना में 35 साल के शादीशुदा शख्स ने हैवानियत की हदें की पार, 12 साल की बच्ची का किया रेप
प्रतीकात्मक तस्वीर (photo credit- File Photo)

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में शर्मसार कर देने वाली एक घटना हुई है. दरअसल, पटना के राजीव नगर इलाके में 12 साल की बच्ची के साथ 35 साल के एक शादीशुदा शख्स ने रेप किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित शख्स पड़ोस में ही रहता था. उसने बहला-फुसला कर बच्ची को घर में बुलाया और बच्ची के साथ इस घिनौने कुकृत्य को अंजाम दिया. इस बीच, परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है. इस बीच, बच्ची के पिता का कहना है कि आरोपी को उम्र कैद की सजा दी जाए. वहीं, उनका कहना है कि उनपर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है. उधर, बिहार के भोजपुर जिले में भी मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यह भी पढ़ें- बिहार: मंदिर में मासूम बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने किया रेप, युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

दरअसल, भोजपुर जिले में एक 65 साल के बुजुर्ग व्यक्ति पर सात साल की बच्ची के साथ पवित्र स्थल मंदिर में दुष्कर्म करने और एक युवक की सहायता से वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है. । पुलिस ने हालांकिफौरन कर्रवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग और वीडियो बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

आईएएनएस इनपुट

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2019 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).