देश

बिहार: मंदिर में मासूम बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने किया रेप, युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पर सात वर्षीय बच्ची के साथ पवित्र स्थल मंदिर में दुष्कर्म किया, उसके बाद एक युवक की सहायता से वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है. पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय जांच चल रहा है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

बिहार: मंदिर में मासूम बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने किया रेप, युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

आरा : बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पर सात वर्षीय बच्ची के साथ पवित्र स्थल मंदिर में दुष्कर्म करने और एक युवक की सहायता से वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है. पुलिस ने हालांकि फौरन कर्रवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग तथा वीडियो बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि संदेश थाना क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग अपने घर के बरामदे में खेल रही बच्ची को टॉफी का लालच देकर पास के ही एक मंदिर में ले गया और मंदिर के एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़ें : दिल्ली हाई कोर्ट ने सामूहिक बलात्कार मामले में 30 साल की सजा काट रहे व्यक्ति को किया रिहा

आरोप है कि बुजुर्ग आदमी के साथ मंदिर में मौजूद गांव के ही एक युवक ने इस पूरी घटना का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. संदेश के थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता के परिजनों के बयान पर दुष्कर्म के आरोप में संदेश थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हीरामन यादव और वीडियो बनाने वाले रामनाथ को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2019 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).