देश

Big Breaking: कांग्रेस कर्नाटक बचाने में लगी थी, बीजेपी ने गोवा के विधायकों को अपने साथ जोड़ लिया

गोवा कांग्रेस के 15 में से 10 विधायकों के समूह ने अपना विलय बीजेपी में कर लिया है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि विपक्षी नेता के साथ कांग्रेस के 10 विधायकों का बीजेपी में विलय हो गया है. बीजेपी की ताकत अब बढ़कर 27 हो गई है.

Big Breaking: कांग्रेस कर्नाटक बचाने में लगी थी, बीजेपी ने गोवा के विधायकों को अपने साथ जोड़ लिया
10 कांग्रेस विधायकों का बीजेपी में हुआ विलय (Photo Credits: ANII)

कर्नाटक में सरकार बचाने में जुटी कांग्रेस को गोवा (Goa) में बड़ा झटका लगा है. दरअसल, कांग्रेस (Congress) के 15 में से 10 विधायकों के समूह ने अपना विलय भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कर लिया है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने बुधवार को कहा कि विपक्षी नेता के साथ कांग्रेस के 10 विधायकों का बीजेपी में विलय हो गया है. बीजेपी की ताकत अब बढ़कर 27 हो गई है. वे राज्य और अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए आए हैं. उन्होंने कोई शर्त नहीं रखी है, वे बिना शर्त बीजेपी में शामिल हुए हैं. नेता विपक्ष चन्द्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में विधायकों का समूह बुधवार शाम विधानसभा अध्यक्ष से मिला और उन्हें कांग्रेस से नाता तोड़ने की जानकारी देते हुए एक पत्र सौंपा.

इन विधायकों में अतानासियो मोन्सेराते, जेनिफर मोन्सेराते, फ्रांसिस सिल्वेरा, फिलिप नेरी रॉड्रिग्स, सी डियाज, विल्फ्रेड डीसा, नीलकांत हलारंकार और इसिडोर फर्नांडीज शामिल हैं. मुख्यमंत्री शाम करीब 7.30 बजे विधायकों के विधानसभा परिसर पहुंचने से पहले वहां मौजूद थे. इसके अलावा विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो भी वहीं पर थे. कांग्रेस के 10 विधायकों के पाला बदलने के बाद अब विधानसभा में उसके पास सिर्फ पांच विधायक बचे हैं. यह भी पढ़ें- गोवा: मंत्री पद पाने के लिए बेकरार BJP विधायक माइकल लोबो का सीएम से आग्रह, मुझे कुछ नहीं तो कचरा मंत्री ही बना दीजिए

विधानसभा में अब बीजेपी के सबसे ज्यादा 27, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन, तीन निर्दलीय विधायक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) का एक-एक विधायक हैं.

भाषा इनपुट

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2019 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).