राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, CM अशोक गहलोत ने दी बधाई
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना गया है. इस बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर के डॉ. मनमोहन सिंह को बधाई दी. अशोक गहलोत ने ट्वीट में लिखा, 'मैं पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देता हूं.'