असम में 75 हजार रुपये किलो के भाव नीलाम हुई 'गोल्डन बटरफ्लाई' चाय, डीकॉम टी इस्टेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
गुवाहाटी चाय नीलामी केंद्र (जीटीएसी) में ऊपरी असम के डीकॉम टी इस्टेट की एक दुर्लभ किस्म की चाय ने मंगलवार 75,000 रुपये प्रति किग्रा की बोली आकर्षित कर एक रिकॉर्ड बनाया. जीटीएसी के केंद्रताओं के संघ के सचिव दिनेश बिहानी ने कहा कि ‘गोल्डन बटरफ्लाई’ नाम की यह चाय, शहर के ही व्यापारियों द्वारा खरीदी गई है.