क्रिकेट

सोनम कपूर-दलकर सलमान की फिल्म 'द जोया फैक्टर' देखने पहुंचे जहीर खान, अजीत अगरकर समेत ये क्रिकेटर्स

जहीर खान, युवराज सिंह, अजय जडेजा सहित कई अन्य क्रिकेटर्स मुंबई में सोमवार, 16 सितंबर की रात 'द जोया फैक्टर' की विशेष स्क्रीनिंग को अटेंड किया. फिल्म में सोनम कपूर और दलकर सलमान लीड रोल में हैं.

सोनम कपूर-दलकर सलमान की फिल्म 'द जोया फैक्टर' देखने पहुंचे जहीर खान, अजीत अगरकर समेत ये क्रिकेटर्स
जहीर खान, सागरिका घाटगे, दलकर सलमान, सोनम कपूर, अंगद बेदी और संजय कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

जहीर खान, युवराज सिंह, अजय जडेजा सहित कई अन्य क्रिकेटर्स  मुंबई में सोमवार, 16 सितंबर की रात 'द जोया फैक्टर' की विशेष स्क्रीनिंग को अटेंड किया

रिलीज से पहले 'द जोया फैक्टर' (The Zoya Factor) के निर्माताओं ने आज मुंबई में भारतीय क्रिकेटरों (Indian Cricketers) के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया था.

‘द जोया फैक्टर’ एक विज्ञापन एजेंट के बारे में एक असामान्य कहानी है, जो टीम के कप्तान से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है! फिल्म में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और दलकर सलमान (Dulquer Salmaan) लीड रोल में हैं.

जहीर खान, सागरिका घाटगे, दलकर सलमान, सोनम कपूर, अंगद बेदी और संजय कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

फिल्म के विषय को ध्यान में रखते हुए, क्रिकेटरों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था, जहां जहीर खान (Zaheer Khan), अजीत अगरकर (Ajit Agarkar), युवराज सिंह (Yuvraj Singh) जैसे तमाम लोग नजर आए.

हाल ही में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendilkar), वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag), केएल राहुल (KL Rahul) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जैसे क्रिकेटर्स अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर की सराहना करते हुए नज`र आये थे.

फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ अपने ट्रेलर रिलीज के समय से ही अपनी अनोखी कहानी के साथ सुर्खियों में बनी हुई है. खूबसूरत गानों से ले कर फिल्म से जुड़ी हर चीज ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर लिया है जिनकी नजरे अब फिल्म की रिलीज पर टिकी है.

फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है. फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2019 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).