तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर वार, कहा- बिहार में कानून व्यवस्था चौपट, मुख्यमंत्री जी मौन
बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'बिहार में कानून व्यवस्था चौपट है. सरकार के संरक्षण में अपराध, बलात्कार और भ्रष्टाचार हो रहा है. पुलिस विभाग में वसूली के सिवाय कोई दूसरा काम नहीं होता.'
बिहार (Bihar) विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार (Corruption) को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने बुधवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, 'बिहार में कानून व्यवस्था (Law and Order) चौपट है. सरकार के संरक्षण में अपराध, बलात्कार और भ्रष्टाचार हो रहा है. पुलिस विभाग में वसूली के सिवाय कोई दूसरा काम नहीं होता. गरीब की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही. पूरे प्रदेश में अराजक माहौल है. बिगड़ती विधि व्यवस्था पर माननीय मुख्यमंत्री जी मौन है.'
तेजस्वी यादव बिहार में में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साध रहे हैं. कुछ दिनों पहले तेजस्वी यादव ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, 'बिहार में चहुंओर हाहाकार, हत्या, दुराचार, चीत्कार, बलात्कार, शहर में दहशत, गांव में खौफ, दिन में औसतन 50 मर्डर, सीएम मस्त, कानून व्यवस्था पस्त. मुख्यमंत्री जी, अपराधी आपको खुली चुनौती दे रहे हैं. पितृपक्ष आने वाला है अपने डिप्टी सुशील मोदी से अपराधियों को विनती करवा दीजिए.' यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को बताया बिहार की मीडिया का ब्यूरो चीफ, जानिए वजह.
बिहार में क़ानून व्यवस्था चौपट है।सरकार के संरक्षण में अपराध, बलात्कार और भ्रष्टाचार हो रहा है। पुलिस विभाग में वसूली के सिवाय कोई दूसरा काम नहीं होता। ग़रीब की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।
पूरे प्रदेश में अराजक माहौल है। बिगड़ती विधि व्यवस्था पर माननीय मुख्यमंत्री जी मौन है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 18, 2019
गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की करारी हार के बाद से ही सक्रिय राजनीति से दूर रहे तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार की एनडीए सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2019 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

