PNB घोटाला: मेहुल चोकसी का नया बहाना, आर्थिक भगोड़ा ठहराए जाने को चुनौती देने के बाद देरी के लिए 'तूफान' को बताया जिम्मेदार
पीएनबी में 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने एक नया बहाना बनाया है. दरअसल, मेहुल चोकसी ने 31 जनवरी को बंबई हाई कोर्ट द्वारा दिए आदेश को चुनौती देने के लिए अपने वकील को निर्धारित 30 दिनों के अंदर कानूनी दस्तावेज न दे पाने के लिए एंटीगुआ और बारबुडा में आए तूफान को जिम्मेदार ठहराया है.