देश

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में मौलवी के साथ मारपीट, जय श्री राम' बोलने पर किया मजबूर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्परनगर जिले में एक मौलवी की दाढ़ी खींचने और उसे 'जय श्री राम' कहने के लिए बाध्य करने को लेकर 12 युवाओं को नामजद किया गया है

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में मौलवी के साथ मारपीट, जय श्री राम' बोलने पर किया मजबूर
मॉब लिंचिंग (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्परनगर जिले में एक मौलवी की दाढ़ी खींचने और उसे 'जय श्री राम' कहने के लिए बाध्य करने को लेकर 12 युवाओं को नामजद किया गया है. पुलिस ने रविवार को इस बात की सूचना दी. मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे (Shailesh Kumar Pandey) ने कहा कि पहली नजर में मामला मारपीट का लग रहा है. उन्होंने कहा कि मौलवी इमाम इमलाक-उर-रहमान द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.

मौलवी के अनुसार, वह शनिवार को अपनी मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहा था, तभी कुछ युवाओं के एक समूह ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट की. उन्होंने उसकी दाढ़ी खींची और उसे 'जय श्री राम' का नारा लगाने को कहा. उन्होंने मौलवी से कहा कि गांव में प्रवेश करने से पहले उसे अपनी दाढ़ी कटवानी होगी.यह घटना उन्नाव जिले के एक मदरसे में छात्रों को कथित रूप से 'जय श्री राम' कहने के लिए बाध्य करने के चार दिन बाद सामने आई है. यह भी पढ़े: असदुद्दीन ओवैसी ने की मॉब लिंचिंग से निपटने के लिए कानून बनाने की मांग

उन्नाव में क्रिकेट खेलने के दौरान छात्रों पर हमला किया गया और उनसे जबरन 'जय श्री राम' बुलवाया गया. मामले में चार व्यक्तियों क्रांति सिंह, आदित्य शुक्ला, कमल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. बाद में, राज्य सरकार ने इस बात से इनकार किया कि छात्रों को धार्मिक नारे लगाने के लिए कहा गया था, हालांकि उसने स्वीकार किया कि छात्रों के साथ मारपीट की गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2019 08:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).