Team India New Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को छोड़ा पीछे, इस मामले में नंबर-1 की कुर्सी पर किया कब्जा
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में जहां पहला मैच 4 विकेट से अपने नाम किया तो वहीं एक और बड़ा कारनामा करने में कामयाब रही. टीम इंडिया ने क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में 226 रनों का टारगेट चेज किया तो वहीं अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारतीय टीम पहली पोजीशन पर भी पहुंच गई है.
India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेग्ले ओवल (Hagley Oval) में खेला गया. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर है. वहीं, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे है. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में जहां पहला मैच 4 विकेट से अपने नाम किया तो वहीं एक और बड़ा कारनामा करने में कामयाब रही. टीम इंडिया ने क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में 226 रनों का टारगेट चेज किया तो वहीं अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारतीय टीम पहली पोजीशन पर भी पहुंच गई है. अक्टूबर महीने की शुरुआत में टीम इंडिया ने घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी, जिसमें उन्होंने बतौर टीम 2000 छक्कों का आंकड़ा पूरा किया तो वहीं अब नंबर-1 की पोजीशन को भी हासिल कर लिया है.
क्राइस्टचर्च टी-20 में टीम इंडिया ने लगाए कुल 12 छक्के
वेस्टइंडीज के खिलाफ जब पांच मैचों की टी-20 सीरीज खत्म हुई तो उस समय भारतीय टीम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के 2,026 छक्कों के बाद दूसरे नंबर पर थी जिसमें टीम इंडिया के नाम कुल 2,017 छक्के दर्ज थे. ऐसे में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ने के लिए भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में 10 छक्के और लगाने थे, जिसमें टीम इंडिया की तरफ से इस मुकाबले में कुल 12 छक्के लगने के साथ उन्होंने पहले नंबर की कुर्सी पर अब कब्जा कर लिया है. टीम इंडिया के नाम अब टी-20 इंटरनेशनल में कुल 2,029 छक्के दर्ज हो गए हैं.
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें
भारत - 2,029 छक्के
वेस्टइंडीज - 2,026 छक्के
न्यूजीलैंड - 1,595 छक्के
पाकिस्तान - 1,507 छक्के
साउथ अफ्रीका - 1,407 छक्के
भारतीय टीम ने की ऑस्ट्रेलिया की बराबरी
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ना सिर्फ टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे ज्यादा रनों का सफल पीछा किया तो वहीं इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की बराबरी भी करने में कामयाब हो गई. भारतीय टीम अब टी-20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक रनों के सफल टारगेट का पीछा करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के बराबर पहुंच गई है, जिसमें टीम इंडिया ने ऐसा 7वीं बार किया है.
T20I में 200 या उससे अधिक रनों का सबसे ज्यादा बार सफल पीछा करने वाली टीमें (फुल मेंबर्स)
भारत - 7 बार
ऑस्ट्रेलिया - 7 बार
साउथ अफ्रीका - 6 बार
पाकिस्तान - 4 बार
इंग्लैंड - 3 बार.
कब और कहां खेला जाएगा दूसरा मुकाबला
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार यानी 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेग्ले ओवल (Hagley Oval) में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2026 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

