डोनाल्ड ट्रंप ने किया आगाह- अफगानिस्तान के पास में है भारत, ISIS के खिलाफ 'जंग' में कूदना ही पड़ेगा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ 'लड़ाई' में उतरने के लिए आगाह किया है. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि भारत, ईरान, रूस, तुर्की और पाकिस्तान जैसे देशों को अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ 'लड़ाई' को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है.