खुशखबर: पीएफ पर मोदी सरकार ने बढ़ाई ब्याज दर, अब EPFO पर मिलेगा 8.65 फीसदी इंटरेस्ट
दिवाली से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को नौकरीपेशा लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार ने पीएफ (PF) पर ब्याज दर में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. वित्त वर्ष 2019-19 के लिए 8.65 प्रतिशत की दर से इंटरेस्ट मिलेगा. श्रम मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8.65 प्रतिशत की ब्याज दर को अधिसूचित कर दिया है.
नई दिल्ली. दिवाली से पहले केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) ने मंगलवार को नौकरीपेशा लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार ने पीएफ (PF) पर ब्याज दर में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. वित्त वर्ष 2019-19 के लिए 8.65 प्रतिशत की दर से इंटरेस्ट मिलेगा. श्रम मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8.65 प्रतिशत की ब्याज दर को अधिसूचित कर दिया है. श्रम मंत्री संतोष गंगवार (Santosh Gangwar) ने मंगलवार को कहा कि अब यह ब्याज कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के छह करोड़ अंशधारकों के खातों में डाला जाएगा. अभी तक ईपीएफओ 2017-18 के लिए मंजूर ब्याज दर 8.55 प्रतिशत के हिसाब से ईपीएफ (EPF) निकासी दावों का निपटान कर रहा था. अब 2018-19 के लिए ईपीएफओ दावों का निपटान ऊंची 8.65 प्रतिशत की ब्याज दर पर कर सकेगा.
गंगवार ने बयान में कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि श्रम मंत्रालय ने 2018-19 के लिए ईपीएफ पर 8.65 प्रतिशत की ब्याज दर को अधिसूचित कर दिया है. यह 2017-18 की तुलना में 0.10 प्रतिशत अधिक है. यह भी पढ़े-EPFO अंशधारकों को 2018-19 में मिलेगा 8.65 प्रतिशत ब्याज, अधिसूचना जारी
मंत्री ने कहा कि इस फैसले के बाद छह करोड़ अंशधारकों के खातों में 2018-19 के लिए 8.65 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से 54,000 करोड़ रुपये डाले जाएंगे.
(भाषा इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2019 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

