डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया भारत का पिता, अमेरिकी पॉप स्टार Elvis Presley से की तुलना
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तरह की मध्यस्थता से दूरी बनाते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान कश्मीर पर ‘‘कोई हल निकाल सकें तो यह अच्छा होगा. ट्रंप ने पीएम मोदी की तुलना अमेरिका के मशहूर पॉप स्टार एल्विस प्रेस्ली से करते हुए कहा कि वे उन्हीं की तरह लोकप्रिय हैं.
न्यूयार्क. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने मंगलवार को भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच किसी तरह की मध्यस्थता से दूरी बनाते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान कश्मीर पर कोई हल निकाल सकें तो यह अच्छा होगा. मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी (Narendra Modi) की तुलना अमेरिका के मशहूर पॉप स्टार एल्विस प्रेस्ली (Elvis Presley) से करते हुए कहा कि वे उन्हीं की तरह लोकप्रिय हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के इतर मोदी से मुलाकात के दौरान ये टिप्पणी की. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘यह अच्छा होगा अगर वे कश्मीर का कोई हल निकाल सकें.’’ ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पीएम मोदी (PM Modi) और पीएम इमरान खान (PM Imran Khan) जब मिलेंगे, तो एक-दूसरे को जानेंगे और उस बैठक से बहुत सारी अच्छी चीजें निकलकर आएंगी. यह भी पढ़े-डोनाल्ड ट्रंप ने यूएन में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा-भारत के साथ व्यापार समझौता जल्द
ट्रम्प बोले-अच्छा होगा अगर मोदी और खान कश्मीर पर ‘कोई हल निकाल’ सकें-
#WATCH New York: US President Donald Trump says, "I really believe that Prime Minister Modi and Prime Minister Khan will get along when they get to know each other, I think a lot of good things will come from that meeting." pic.twitter.com/lTTRU73UdC
— ANI (@ANI) September 24, 2019
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने इमरान खान से मुलाकात की थी और कहा था कि अगर भारत और पाकिस्तान राजी हो जाएं तो वह कश्मीर मुद्दे पर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं.
(भाषा इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2019 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

