बिहार: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सरेआम पुलिसकर्मी को हड़काया, वर्दी उतरवाने की दी धमकी, देखें Video
अश्विनी चौबे ने अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर के डुमरांव में एक जनता दरबार का आयोजन किया था. इसी जनता दरबार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अश्विनी चौबे एक पुलिसकर्मी को हड़काते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अश्विनी चौबे सरेआम पुलिसकर्मी को वर्दी उतरवाने की धमकी दे रहे हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री और बिहार (Bihar) के बक्सर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, अश्विनी चौबे ने अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर के डुमरांव (Dumraon) में एक जनता दरबार का आयोजन किया था. इसी जनता दरबार (Janta Darbar) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अश्विनी चौबे एक पुलिसकर्मी को हड़काते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अश्विनी चौबे सरेआम पुलिसकर्मी को वर्दी उतरवाने की धमकी दे रहे हैं.
दरअसल, सोमवार को एक शख्स अपना नाम गुंडा रजिस्टर में शामिल किए जाने की शिकायत लेकर अश्विनी चौबे के जनता दरबार में पहुंचा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायत करने वाला शख्स बीजेपी का कार्यकर्ता था. अपनी पार्टी के कार्यकर्ता की यह शिकायत सुनकर अश्विनी चौबे नाराज हो गए और पुलिसकर्मी को जमकर हड़काना शुरू कर दिया. यह भी पढ़ें- बिहार: बेगूसराय में SDO की लापरवाही पर भड़के गिरिराज सिंह, बीच सड़क पर लगाई क्लास, देखें Video.
देखें वीडियो-
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने आज अपनी जनता दरबार में सैकड़ों की भीड़ के सामने दरोगा को वर्दी उतर जाने की चेतवानी दे डाली।
दरअसल आज एक शख्स अपना नाम गुंडा रजिस्टर में शामिल किए जाने की शिकायत लेकर पहुंचा था जिसके बाद @AshwiniKChoubey ने दरोगा साहब को जमकर हड़काया।@ABPNews pic.twitter.com/TOXylEuZDe
— Utkarsh Kumar Singh (@UtkarshSingh_) September 23, 2019
अश्विनी चौबे ने जनता दरबार में मौजूद लोगों के सामने के सामने पुलिसकर्मी को वर्दी उतर जाने की चेतवानी दे डाली. बताते चलें कि कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के बेगूसराय से सांसद ने भी एक अधिकारी को सरेआम जमकर फटकार लगाई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2019 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

