बिहार: बेगूसराय में SDO की लापरवाही पर भड़के गिरिराज सिंह, बीच सड़क पर लगाई क्लास, देखें Video
केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक सरकारी अधिकारी को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. दरअसल, अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे गिरिराज सिंह ने लापरवाही बरतने के लिए सब डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) को फटकार लगाई.
केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय (Begusarai) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक सरकारी अधिकारी को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. दरअसल, अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों (Flood-affected Areas) का दौरा कर रहे गिरिराज सिंह ने लापरवाही बरतने के लिए सब डिविजनल ऑफिसर (SDO) को फटकार लगाई. गिरिराज सिंह जब बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे तब लोगों ने उनसे स्थानीय प्रशासन के संबंध में काफी शिकायतें की.
इस बीच, वहां के एसडीओ डॉक्टर निशांत और डीएसपी आशीष रंजन भी मौके पर पहुंचे. हालांकि गिरिराज सिंह को देखकर भी एसडीओ साहब ने अपनी गाड़ी से नीचे उतरना ठीक नहीं नहीं समझा. यह देखकर गिरिराज सिंह पूरी तरह उखड़ गए और एसडीओ को जमकर फटकार लगाई. यह भी पढ़ें- बिहार: गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर फिर बोला हमला, कहा- मुख्यमंत्री जी ने बेगूसराय के साथ किया सौतेला व्यवहार.
देखें वीडियो-
#WATCH Union Minister & BJP MP from Begusarai, Giriraj Singh scolds a Sub-Divisional Officer (SDO), allegedly after locals complain of discrimination by SDO in undertaking relief actions in the flood-affected areas of Begusarai. #Bihar pic.twitter.com/x6ibUEIHIP
— ANI (@ANI) September 22, 2019
वीडियो में गिरिराज सिंह कहते नजर आ रहे हैं, 'अरे आप क्यों नीचे उतरेंगे, आप तो बाबू हैं. एक बात कान खोलकर सुन लीजिए आप सरकारी अधिकारी हैं और भेदभाव की शिकायत फिर नहीं मिलनी चाहिए. आसपास के सभी पंचायतों में कैंप लगना चाहिए.'
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2019 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

