Sheila Dikshit: शीला दीक्षित के निधन पर राष्ट्रपति,पीएम मोदी, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने जताया शोक
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, PM मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अमित शाह, अरविंद केजरीवाल समेत कई अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय राजधानी में प्रभावी बदलाव हुआ.