देश

ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा-केंद्रीय एजेंसियां दे रहीं TMC नेताओं को धमकी, बीजेपी में शामिल होने का डाल रहीं दबाव

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों को धमकी दे रही हैं कि यदि वे भाजपा के संपर्क में नहीं आएंगे तो उन्हें चिटफंड घोटाला मामलों में जेल भेज दिया जाएगा.

ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा-केंद्रीय एजेंसियां दे रहीं TMC नेताओं को धमकी, बीजेपी में शामिल होने का डाल रहीं दबाव
ममता बनर्जी (Photo Credit- PTI)

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों को धमकी दे रही हैं कि यदि वे भाजपा के संपर्क में नहीं आएंगे तो उन्हें चिटफंड घोटाला मामलों में जेल भेज दिया जाएगा. तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने यहां शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि पार्टी 26 जुलाई को राज्यवयापी विरोध प्रदर्शन करेगी और भाजपा द्वारा ‘‘जुटाए गए’’ काले धन को वापस करने की मांग करेगी.

बनर्जी ने कहा, ‘‘केंद्रीय एजेंसियां चिटफंड घोटाले से संबंधित मामलों को लेकर हमारे नेताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों को धमकी दे रही हैं और उनसे भाजपा के संपर्क में रहने या फिर जेल का सामना करने को कह रही हैं.’’ मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा धन और अन्य प्रलोभनों के जरिए तृणमूल कांग्रेस के विधायकों को ललचाने की कोशिश कर रही है. यह भी पढ़े-फर्जी डिग्री मामला: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को कोर्ट ने भेजा समन, 25 जुलाई को पेश होने को कहा

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा पाला बदलने की स्थिति में हमारे विधायकों को दो करोड़ रुपये और एक पेट्रोल पंप देने की पेशकश कर रही है...कर्नाटक की तरह, भाजपा हर जगह खरीद-फरोख्त में शामिल है.’’

बनर्जी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जिस तरह से काम कर रही है, उसे देखते हुए लगता है कि वह ‘‘दो साल से अधिक समय तक’’ नहीं टिक पाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2019 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).