बिहार: पटना समेत इन जिलों में 3 और 4 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ से जूझ रहे बिहार के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 3 और 4 अक्टूबर के लिए पटना, वैशाली, बेगूसराय और खगड़िया जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.