देश

दशहरा-दिवाली पर गांव जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन ट्रिप, जानें कब से शुरू होगी बुकिंग

दशहरा और दिवाली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाने का निर्णय लिया है. मुंबई, चेन्नई, लातूर, कोल्हापुर और कलाबुरागी रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों के लिए बुकिंग 27 सितंबर 2026 से शुरू होगी.

दशहरा-दिवाली पर गांव जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन ट्रिप, जानें कब से शुरू होगी बुकिंग

Dussehra-Diwali Special Trains: आगामी दशहरा और दिवाली के त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाने का ऐलान किया है. ये विशेष ट्रेनें मुख्य रूप से मध्य रेलवे के सोलापुर डिवीजन से होकर गुजरेंगी, जिससे मुंबई, चेन्नई, लातूर, कोल्हापुर और कलाबुरागी जैसे प्रमुख शहरों के बीच यात्रा करने वाले प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी.

27 सितंबर से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन सभी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग 27 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है. यात्री रेलवे के कंप्यूटरीकृत आरक्षण काउंटरों (PRS) के अलावा आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी सीटों का आरक्षण करा सकते हैं.  यह भी पढ़े:   Prayagraj Special Trains: यूपी जाने वालों के लिए बड़ी राहत, मुंबई से प्रयागराज होकर चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

प्रमुख रेल रूट और ट्रिप का विवरण

रेलवे ने विभिन्न रूटों पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रिप का शेड्यूल जारी किया है:

  • कोल्हापुर-कलाबुरागी स्पेशल (64 ट्रिप): यह ट्रेन 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक (शुक्रवार को छोड़कर) रोजाना सुबह 6:10 बजे कोल्हापुर से रवाना होकर शाम 4:10 बजे कलाबुरागी पहुंचेगी. वापसी में कलाबुरागी से शाम 6:10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:40 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी. इसके मुख्य स्टॉपेज मिराज, पंढरपुर, कुर्डुवाड़ी और सोलापुर हैं.

  • मुंबई-लातूर स्पेशल (26 ट्रिप): सीएसएमटी (CSMT) मुंबई और लातूर के बीच 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर मंगलवार और गुरुवार को विशेष ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन रात 12:35 बजे मुंबई से रवाना होकर सुबह 11:40 बजे लातूर पहुंचेगी. वापसी में लातूर से शाम 4:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:10 बजे मुंबई पहुंचेगी.

  • मुंबई-चेन्नई बीच वीकली स्पेशल (12 ट्रिप): सीएसएमटी मुंबई से चेन्नई बीच के लिए 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक हर बुधवार रात 12:35 बजे साप्ताहिक ट्रेन चलेगी. वापसी में चेन्नई बीच से 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हर गुरुवार सुबह 4:00 बजे ट्रेन रवाना होगी.

यात्रियों के लिए आवश्यक जानकारी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए केवल वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें. इन विशेष ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर आगमन, प्रस्थान और ठहराव का विस्तृत समय नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) पोर्टल और आईआरसीटीसी ऐप पर देखा जा सकता है. सोलापुर मंडल ने त्योहारों के सीजन में यात्रियों से इन अतिरिक्त ट्रेन सुविधाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2026 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).