पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ केस दर्ज, पुलिसकर्मियों और TMC कार्यकर्ताओं को पीटने को लेकर दिया था बयान
पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ कोलाघाट पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है. दरअसल, दिलीप घोष ने अपने एक बयान में कहा था, 'अगर आप पर हमला होता है तो तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों को पीट दीजिए. डरने की जरूरत नहीं. कोई भी दिक्कत होगी तो हम हैं ना, सब संभाल लेंगे.' दिलीप घोष के इसी बयान को लेकर उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.