बॉलीवुड

Sye Raa Narasimha Reddy: फरहान अख्तर ने अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी के साथ होस्ट की ये खास बैठक

'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' अपनी रिलीज के साथ बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है. हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने एक विशेष पैनल का आयोजन किया था जिसमें 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' के सह-कलाकार और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन एवं चिरंजीवी उपस्थित थे जबकि फरहान अख्तर एक होस्ट की भूमिका निभा रहे थे.

Sye Raa Narasimha Reddy: फरहान अख्तर ने अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी के साथ होस्ट की ये खास बैठक
फरहान अख्तर, अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी (Photo Credits: Instagram)

'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' (Sye Raa Narasimha Reddy) अपनी रिलीज के साथ बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है. हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने एक विशेष पैनल का आयोजन किया था जिसमें 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' के सह-कलाकार और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एवं चिरंजीवी (Chiranjeevi) उपस्थित थे जबकि फरहान अख्तर एक होस्ट की भूमिका निभा रहे थे.

इस खास अवसर पर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की खुशी सातवें आसमान पर थी क्योंकि उन्हें इस तरह की भव्य बातचीत का हिस्सा बनने का मौका मिला और उनकी उत्सुकता तस्वीरों में साफ देखी जा सकती है. फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए यह बात लिखी.

 

View this post on Instagram

 

No caption needed. The smile says it all. #legends @amitabhbachchan #Chiranjeevi #syeraanarasimhareddy #inconversation #comingsoon

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on

यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन-चिरंजीवी स्टारर ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज!

बातचीत के दौरान सितारों ने 19वीं शताब्दी के स्वतंत्रता सेनानी 'नरसिम्हा रेड्डी' पर भी रोशनी डाली जिन्होंने 1846 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था और फिल्म का विषय भी इसी पर आधारित है.

'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' पीरियड ड्रामा स्वतंत्रता सेनानी उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है, जिन्हें भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी की पहली लड़ाई के रूप में जाना था. फिल्म में श्री अमिताभ बच्चन, डॉ चिरंजीवी, किच्छा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपथी बाबू, रवि किशन, नयनतारा, तमन्नाह और निहारिका जैसे उम्दा कलाकारों की टुकड़ी है जो फिल्म को बेमिसाल बनाती है.

सई रा नरसिम्हा रेड्डी में भारतीय कलाकारों की उम्दा कलाकारों की टुकड़ी ने अभिनय किया है. फिल्म का निर्देशन सुरेंदर रेड्डी ने किया है और यह 2 अक्टूबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2019 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).