Video: लंदन में बदतमीजी पर उतरे पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी, भारतीय उच्चायोग पर फेंके अंडे और पत्थर, खिड़कियों के शीशे टूटे
ब्रिटेन के लंदन में भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाया गया है. दरअसल, पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग की इमारत पर अंडे, टमाटर, जूते, पत्थर, स्मोक बम और बोतल फेंके. इस कारण खिड़कियों शीशे टूट गए और परिसर को नुकसान पहुंचा.