तैराकी कोच सुरजीत गांगुली का 15 साल की तैराक के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, किरेन रिजिजू ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन
स्वीमिंग कोच सुरजीत गांगुली का 15 साल की स्वीमर के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बीच, खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर लिखा, 'स्पोर्ट्स अथॉरिटी द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी. सबसे पहले, यह गंभीर प्रकृति का जघन्य अपराध है, इसलिए मैं पुलिस से कोच के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने का आग्रह करूंगा.'