देश

पटना जलजमाव: युवक ने लालू के अंदाज में CM नीतीश कुमार पर निकाली भड़ास, बीजेपी को भी घेरा, देखें वायरल वीडियो

एकतरफ बिहार बाढ़ से बेहाल है तो वहीं, दूसरी तरफ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक लालू प्रसाद यादव की मिमिक्री करता नजर आ रहा है. युवक लालू प्रसाद के मजाकिया अंदाज की नकल करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधता नजर आ रहा है.

पटना जलजमाव: युवक ने लालू के अंदाज में CM नीतीश कुमार पर निकाली भड़ास, बीजेपी को भी घेरा, देखें वायरल वीडियो
लालू की मिमिक्री करता युवक (Photo Credits: Twitter)

बिहार (Bihar) में मूसलाधार बारिश के कारण पैदा हुए बाढ़ के हालात और नदियों के बढ़ते जलस्तर की वजह से जनजीवन अब तक अस्त-व्यस्त है. सूबे में 27 सितंबर से 30 सितंबर तक अप्रत्याशित बारिश होने और नदियों के जलस्तर में वृद्धि से पटना (Patna), भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालंदा सहित प्रदेश के 14 जिलों में 85 प्रखंड के 477 पंचायतों के 1179 गांव में 18.70 लाख आबादी प्रभावित हुई है. इस बीच, एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की मिमिक्री करता नजर आ रहा है. युवक लालू प्रसाद के मजाकिया अंदाज की नकल करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधता नजर आ रहा है.

वीडियो में युवक पटना के जलजमाव वाली स्थिति को लेकर बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमला बोल रहा है. लालू की मिमिक्री करते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर प्रहार कर रहा है. युवक के इस अंदाज को देख वहां मौजूद लोग तालियां बजाते भी नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ से अब तक 73 लोगों की मौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रही पुनपुन नदी, पटना-गया रेल सेवा रद्द.

देखें वीडियो-

बता दें कि बिहार में भारी बारिश और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढकर 73 हो गई है. वहीं नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं. इसके साथ ही पुनपुन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. खतरे को देखते हुए दो गांव खाली कराए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2019 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).