देश

बिहार में बाढ़ से अब तक 73 लोगों की मौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रही पुनपुन नदी, पटना-गया रेल सेवा रद्द

बिहार में तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण गुरुवार को भी जनजीवन अस्तव्यस्त रहा और वर्षा के कारण मरने वालों की संख्या बढकर 73 हो गई वहीं नौ लोग घायल हुए हैं. आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वर्षा से जुड़ी घटनाओं के कारण और बाढ़ में डूबने से 73 लोगों की मौत हो गई.

बिहार में बाढ़ से अब तक 73 लोगों की मौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रही पुनपुन नदी, पटना-गया रेल सेवा रद्द
बिहार में बाढ़ से 'तबाही' (Photo Credits: PTI/Twitter)

बिहार (Bihar) में तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश (Heavy Rainfall) के कारण गुरुवार को भी जनजीवन अस्तव्यस्त रहा और वर्षा के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हो गई वहीं नौ लोग घायल हुए हैं. आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वर्षा से जुड़ी घटनाओं के कारण और बाढ़ में डूबने से 73 लोगों की मौत हो गई. उधर, पुनपुन नदी (Punpun River)का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. खतरे को देखते हुए दो गांव खाली कराए गए हैं. पटना के डीएम कुमार रवि ने बताया कि पुनपुन नदी से प्रभावित क्षेत्रों में टीम भेजी गई है. गुरुवार शाम में पुनपुन–परसा बाजार के मध्य ब्रिज संख्या 21 पर बाढ़ का पानी आ जाने के कारण गाड़ियों का परिचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है.

वेना-बिहारशरीफ रेलखंड में बाढ़ का पानी आ जाने से रेल परिचालन बाधित हुआ है. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुनपुन-परसा बाजार और वेना-बिहारशरीफ रेलखंड में बाढ़ का पानी आ जाने से छह ट्रेनों को निरस्त किया गया है. वहीं, भारी बारिश के कारण पटना शहर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली सबस्टेशनों में पानी घुसने से विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध हो गई थी, जिसे चालू कर दिया गया है. सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों कंकड़बाग, राजेंद्र नगर और पाटलिपुत्र में बैंक, दुकानें, निजी अस्पताल और कोचिंग संस्थान एक हफ्ते से बंद हैं. यह भी पढ़ें- पटना: बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव डूबते-डूबते बचे, 'जुगाड़ नाव' पर सवार होकर कर रहे थे बाढ़ क्षेत्र का दौरा, देखें Video.

पटना जिला प्रशासन द्वारा अब तक 171298 पानी की बोतलें, 56000 पानी पाउच, 21500 दूध पैकेट और 33631 भोजन पैकेट का वितरण किया जा चुका है. पटना के जलजमाव वाले क्षेत्रों में से राजेंद्र नगर और पाटलीपुत्र कॉलोनी के कुछ क्षेत्रों से शुक्रवार तक जल निकासी की संभावना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2019 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).