देश

सोनभद्र हत्याकांड पर बोले राहुल गांधी, हम हथकंडों से डरने वाले नहीं, हमारी लड़ाई दलितों और आदिवासियों के लिए जारी रहेगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि चुनार गेस्ट हाउस में बिजली-पानी की आपूर्ति रोकना लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश है लेकिन उनकी पार्टी इन हथकंडों से डरकर दलितों और आदिवासियों की लड़ाई लड़ना बंद नहीं करेगी

सोनभद्र हत्याकांड पर बोले राहुल गांधी, हम हथकंडों से डरने वाले नहीं,  हमारी लड़ाई दलितों और आदिवासियों के लिए जारी रहेगी
राहुल गांधी (Photo Credit- Twitter)

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को कहा कि चुनार गेस्ट हाउस में बिजली-पानी की आपूर्ति रोकना लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश है लेकिन उनकी पार्टी इन हथकंडों से डरकर दलितों और आदिवासियों की लड़ाई लड़ना बंद नहीं करेगी. गांधी ने फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया, ''सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को तानाशाही प्रवृति वाली यूपी सरकार का चुनार गेस्ट हाउस में कैद करके बिना बिजली-पानी के रातभर रोके रखना लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश है.

'उन्होंने कहा, कांग्रेस इन हथकंडों से डरकर दलितों और आदिवासियों की लड़ाई लड़ना बंद नहीं करेगी. कांग्रेस का आरोप है कि प्रियंका गांधी को ''गिरफ्तार कर'' शुक्रवार रात जिस चुनार गेस्ट हाउस में रखा गया था वहां की बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी गयी थी. यह भी पढ़े: सोनभद्र हत्याकांड मामले में सियासत हुई तेज, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे TMC नेताओं को वाराणसी एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया

गौरतलब है कि प्रियंका को शुक्रवार को सोनभद्र जाने से प्रशासन ने रोक दिया. वह बुधवार को हुए इस सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं थी। प्रियंका प्रशासन के इस कदम के विरोध में धरने पर बैठ गईं। बाद में उन्हें चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया. शनिवार सुबह पीड़ित परिवारों के कुछ लोग खुद वहां पहुंचे और प्रियंका से मिले.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2019 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).