कंप्यूटर बाबा का दावा, कहा- मध्यप्रदेश BJP के 4 विधायक मेरे संपर्क में, CM कमलनाथ कहेंगे तो उन्हें सब के सामने पेश करूंगा
कंप्यूटर बाबा ने इंदौर में कहा कि बीजेपी के 4 विधायक मेरे संपर्क में हैं, जब समय सही होगा तो मैं उन्हें सबके सामने पेश करूंगा. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री कमलनाथ मुझे कहेंगे तब मैं उन्हें सब के सामने पेश करूंगा. उन्होंने कहा कि मेरे संपर्क में बीजेपी के जो 4 विधायक हैं वो उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें सरकार में शामिल किया जाएगा.