तीन तलाक बिल पर BJP के खिलाफ हुई JDU, लोकसभा से किया वॉकआउट
तीन तलाक बिल के विरोध में नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) के सहयोगी जेडीयू ने गुरुवार को सदन से वॉकआउट कर दिया. बिहार के मुंगेर से जेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह ने कहा कि
तीन तलाक बिल (Triple Talaq Bill) के विरोध में नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) के सहयोगी जेडीयू ने गुरुवार को सदन से वॉकआउट कर दिया. बिहार (Bihar) के मुंगेर (Munger) से जेडीयू (JDU) सांसद राजीव रंजन सिंह (Rajiv Ranjan Singh) उर्फ ललन सिंह ने लोकसभा (Lok Sabha) में ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019’ पर चर्चा के दौरान कहा कि उनकी पार्टी बीच के तीन-चार साल को छोड़कर साल 1996 से एनडीए का हिस्सा है. एनडीए के भीतर आपसी समझ यह है कि नागरिक संहिता समेत किसी भी विवादस्पद मुद्दे को छेड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि हम इस बिल का समर्थन नहीं करते हैं क्योंकि यह समाज के एक विशेष समुदाय में अविश्वास पैदा करेगा, एक खास तरह का भाव पैदा करेगा.
सांसद राजीव रंजन सिंह ने कहा कि पति-पत्नी का रिश्ता आपसी सहमति और आपसी विश्वास से होता है. यह रिश्ता किसी कानून से नहीं होता है. उन्होंने कहा कि आपको कानून बनाने के बजाए उस समुदाय के लिए जन-जागृति पैदा करने का हर संभव उपाय करना चाहिए. यह भी पढ़ें- तीन तलाक पर नीतीश कुमार के विरोध पर अजय आलोक बोले- क्या मुस्लिम महिलाएं दूसरे ग्रह से आई हैं?
Janata Dal(United) opposes #TripleTalaqBill, in Lok Sabha. JDU MP Rajiv Ranjan Singh says 'this bill will create distrust in a particular community, our party will not support this bill' pic.twitter.com/C8Pm16iZww
— ANI (@ANI) July 25, 2019
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने मई में अपना दूसरा कार्यभार संभालने के बाद संसद के इस पहले सत्र में सबसे पहले इस विधेयक का मसौदा पेश किया था. कई विपक्षी दलों ने इसका कड़ा विरोध किया है लेकिन सरकार का यह कहना है कि यह विधेयक लैंगिक समानता और न्याय की दिशा में एक कदम है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2019 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

