देश

पटना एयरपोर्ट पर पिस्‍तौल के साथ युवक गिरफ्तार, इंडिगो की फ्लाइट से जा रहा था दिल्ली

पटना एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक युवक लंच-बॉक्स में देसी पिस्तौल छुपाकर ले जा रहा था. पटना एयरपोर्ट से यह युवक इंडिगो की फ्लाइट के जरिए दिल्ली जाने वाला था. फिलहाल इस युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. जांच जारी है.

पटना एयरपोर्ट पर पिस्‍तौल के साथ युवक गिरफ्तार, इंडिगो की फ्लाइट से जा रहा था दिल्ली
पटना एयरपोर्ट (Photo Credits: Twitter@aaipatairport)

पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस युवक के पास से एक देसी पिस्तौल (Country-made Pistol) बरामद की गई है. इस घटना के बाद पटना एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल था. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक युवक लंच-बॉक्स (Lunch box) में देसी पिस्तौल छुपाकर ले जा रहा था. पटना एयरपोर्ट से यह युवक इंडिगो की फ्लाइट (IndiGo flight) के जरिए दिल्ली (Delhi) जाने वाला था. फिलहाल इस युवक को पुलिस (Police) के हवाले कर दिया गया है. जांच जारी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम मोहम्‍मद एजाज बताया है. उसने कहा है कि वह बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है. फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है. यह भी पढ़ें- स्पाइसजेट की फ्लाइट में 6 महीने की बच्ची की मौत, इलाज के लिए दिल्ली आ रहा था परिवार

वहीं, युवक के पास से मिले कागजातों के आधार पर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है और उसका बैकग्राउंड को भी खंगाला जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2019 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).