New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, 1st T20I Match Preview Details: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल (Bay Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 7:15 बजे से शुरू होगा. न्यूजीलैंड महिला टीम इस मुकाबले में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम भी मजबूत प्रदर्शन कर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी अमेलिया केर (Amelia Kerr) कर रही हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कमान लौरा वोलवार्ट (Laura Wolvaardt) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

न्यूजीलैंड महिला टीम इस समय आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में चौथे स्थान पर है और उनकी रेटिंग 254 है. हाल ही में न्यूजीलैंड महिला टीम ने जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीतकर शानदार फॉर्म दिखाई है. कप्तान अमेलिया केर, जेस केर, इज़ी गेज़ और ब्रुक हॉलिडे जैसे खिलाड़ी शानदार लय में नजर आ रहे हैं.

वहीं दक्षिण अफ्रीका महिला टीम आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है और उनकी रेटिंग 241 है. दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने हाल ही में पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. टीम में ऐनीके बॉश, मारीज़ान कैप, एनेरी डर्कसेन और लौरा वोलवार्ट जैसे कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं.

न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ W vs SA W T20I Head To Head Record)

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड महिला टीम का पलड़ा भारी रहा है.

कुल मैच: 17

न्यूजीलैंड महिला की जीत: 12

दक्षिण अफ्रीका महिला की जीत: 4

टाई / नो रिजल्ट: 1

पहला मुकाबला: 10 अगस्त 2007 (न्यूजीलैंड महिला ने जीता)

आखिरी मुकाबला: 20 अक्टूबर 2024 (न्यूजीलैंड महिला ने जीता)

बे ओवल, माउंट माउंगानुई की पिच रिपोर्ट (Bay Oval Pitch Report)

माउंट माउंगानुई के बे ओवल की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग मिलती है. हालांकि जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है. इस मैदान पर बाउंड्री भी छोटी हैं, इसलिए यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. ऐसे में लक्ष्य का बचाव करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (NZ W vs SA W Key Players To Watch Out): अमेलिया केर, सुज़ी बेट्स, जेस केर, ब्रुक हॉलिडे, लौरा वोलवार्ट, ताज़मिन ब्रिट्स, क्लो ट्रायन और सुने लूस जैसे खिलाड़ी इस मुकाबले में मैच का रुख बदल सकते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): न्यूजीलैंड महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की स्पिनर नॉनकुलेलेको मलाबा के बीच मुकाबला काफी रोचक हो सकता है. वहीं लौरा वोलवार्ट और जेस केर के बीच नई गेंद से टक्कर भी मैच के नतीजे पर असर डाल सकती है.

न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहला टी20 कब और कहां खेला जाएगा? (NZ W vs SA W 1st T20I Date And Venue)

न्यूजीलैंड महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला आज बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:15 बजे से शुरू होगा.

भारत में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (NZ W vs SA W 1st T20I Live TV Channel Telecast In India)

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch NZ W vs SA W 1st T20I Live Streaming In India)

इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग FanCode, SonyLIV और Prime Video ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ W vs SA W 1st T20I Playing Prediction)

न्यूजीलैंड महिला: अमेलिया केर (कप्तान), पॉली इंग्लिस (विकेटकीपर), सुज़ी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, जेस केर, नेंसी पटेल, रोजमेरी मेयर, ब्री इलिंग.

दक्षिण अफ्रीका महिला: लौरा वोलवार्ट (कप्तान), सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), ताज़मिन ब्रिट्स, सुने लूस, डेन वैन नीकरक, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलेलेको मलाबा, क्लो ट्रायन.

नोट: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.