अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता कामयाब नहीं, 6 अगस्त से होगी नियमित सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में रामजन्मभूमि- बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में 6 अगस्त से नियमित सुनवाई होगी. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई ने कहा कि मध्यस्थता पैनल कोई भी अंतिम समझौता नहीं कर सका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हफ्ते में तीन दिन - मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को सुनवाई होगी.